Latest

प्रयागराज के सभी गांव मोहल्ला बस्तियों में हित चिंतक अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद

 

सभी हिंदू परिवारों को संगठन से जोड़ा जाएगा

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद प्रयाग विभाग के यमुनापार, गंगा पार और महानगर कि समितियों के 200 से अधिक पदाधिकारी परिणय गेस्ट हाउस बैरहना में आगामी कार्यक्रम की की योजना के लिए एकत्रित हुए इस बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री राजेश जी ने कहा प्रयागराज के सभी गांव में विश्व हिंदू परिषद की समिति का निर्माण कार्यकर्ताओं के प्रयास से करना है हर गांव में सत्संग, संस्कारशाला, और सेवा के केंद्र संगठन के द्वारा चलाया जाएगा, आने वाले दिनों में प्रयागराज के सभी गांव मोहल्लों में हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा जिसमें कोई परिवार छूट न जाए इसकी तैयारी हमको करनी है प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा अपने निवास स्थान के क्षेत्र में एक सत्संग आवश्यक रूप से चलाना है जो हिंदू समाज की गतिविधियों का केंद्र बनेगा, और प्रत्येक पदाधिकारी को सत्संग में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा यह सत्संग साप्ताहिक होंगे और इसके लिए आगामी सत्संग सप्ताह संगठन द्वारा मनाया जाएगा, प्रत्येक सत्संग की जानकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के पास होगी, सत्संग, सेवा एवं रोजगार के कार्य जब गांव तक प्रारंभ हो जाएंगे उसके माध्यम से जागरण का कार्य होगा धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगेगी, संगठन आने वाले समय में प्रयागराज के सभी गांव मोहल्ला बस्तियों में हित चिंतक अभियान चलाएगा जिसमें सभी हिंदू परिवारों को संगठन से जोड़ा जाएगा, संगठन अपनी स्थापना के 60 वर्ष तक अपने लक्ष्यों के आधार पर सभी ग्राम में समिति, सत्संग, संस्कारशाला एवं रोजगार के केंद्र,अनेक प्रशिक्षण के केंद्र चलाएगा, संगठन ने तय किया है । सभी गांव स्तर की समितियों में माताओं, बहनों की भागीदारी होगी जिससे कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम मातृशक्ति के आधार पर गांव-गांव पहुंचेगा, कुटुंब के आधार पर अपनी संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण, धार्मिक मान्यताओं परंपराओं को आगे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का केंद्र होगा, जिसका उद्देश्य जागरण है। जिसके आधार पर हिंदू समाज अपनी धार्मिक आस्था मान्यता परंपराओं को मजबूत करेगा, इसके लिए संगठन के द्वारा माताओं बहनों के दुर्गाष्टमी के अनेक कार्यक्रम प्रत्येक गांव में आयोजित किए जाएंगे ।आगामी 18 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले गौ रक्षा के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मैं सभी गौ रक्षा से जुड़े पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा और कहा कि गौ माता की रक्षा उनके संवर्धन और संरक्षण का विषय आम समाज तक जाए इसके लिए हमें गोपाष्टमी पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के जितने आयाम हैं उनके पदाधिकारी गांव स्तर तक बनाए जाएंगे, साथ संगठन के द्वारा अपने द्वारा चलाए जा रहे सेवा के कार्यों को हम समाज तक ले जाने की भी तैयारी संगठन ने की है। जिसमें प्रमुख रुप से प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, अमित पाठक विनोद अग्रवाल देवेश कुमार द्विवेदी, रवि तिवारी, किशन शुक्ला सत्येंद्र मणि, आनंद सागर, कमला मिश्रा, लवलेश बजरंगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button