Latest
मां कलिंद्री के दीपदान से कार्तिक माह की शुरआत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित त्रिवेणी आरती समिति कीडगंज प्रयागराज के तत्वावधान में बोट क्लब काली माई घाट पर कार्तिक मास के प्रथम दिन आज मां यमुना का पूजन आरती व दीपदान पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ पंडित अंकुश शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के हेमंत पांडे ने बताया कि नित्य सायंकाल मां कालिंद्री का सर्वप्रथम पूजन संपन्न होगा। इसके बाद दीपदान व आरती पूरे वैदिक अनुष्ठान व हर्षोउल्लास के साथ विगत वर्षों की भांति पूरे कार्तिक मास संपन्न होता रहेगा आज प्रथम दिन मां कालिंद्री का 551 दियो के साथ दीपदान प्रारंभ हुआ । वैदिक अनुष्ठान में शामिल होने वालो में शांतनु शर्मा शुभम वैद शिवम मिश्रा मोनू पंडा अवधेश शर्मा गौतम शर्मा अनंत पांडे शुभम पांडे कार्तिक मिश्रा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


