Latest

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में लामबंद हुए वकील

हाईकोर्ट में एक भी बेंच नही बैठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शाहजहांपुर कोर्ट में एडवोकेट की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने 20 अक्टूबर को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक भी बेंच नहीं बैठी और मुकदमों की डेट फिक्स कर दी गई। हाईकोर्ट के सामने अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अदालतों में भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर हाईकोर्ट में बुधवार को न्यायिक काम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। वकीलों की मांग है कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून जल्द बनाया जाए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने इस आशय का प्रस्ताव पारित किया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि अधिवक्ताओं की कोर्ट में बुधवार को गैर मौजूदगी के कारण उनके मुकदमों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
मालूम हो कि शाहजहांपुर जिला अदालत में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button