Latest
पूर्व सांसद अतीक अहमद चुनाव न लड़ने से संबंधित चल रही खबरों को बताया अफवाह
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कुछ चैनलों पर पूर्व सांसद अतीक अहमद उनके परिवार के किसी भी सदस्य के विधानसभा 2022 चुनाव शहर पश्चिमी ना लड़ने की भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। जिसका खंडन करते हुए मंडल पार्टी प्रवक्ता अफ़सर महमूद ने इसे कोरी अफवाह बताया पूर्व सांसद अतीक अहमद के लिए पार्टी ने अभी भी सीट को सुरक्षित रखा है। और पार्टी के किसी भी जिम्मेदार ने इस तरह की खबरें नहीं दी है । ए आई एम आई एम उत्तर प्रदेश में पूरी मज़बूती से भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में गठबंधन में सम्मिलित सभी पार्टियों के साथ मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।


