Latest
इविवि: नए परीक्षा नियंत्रक की ताजपोशी जल्द

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक की ताजपोशी जल्द होगी। इसके लिए सारी प्रक्रिया निर्बाध तरीके से आखिरकार पूरी कर ली गई। गुरुवार को दावेदारों ने चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत होकर सवालों के बौछार का भी सामना कर लिया। अब विधिसम्मत तरीके से शेष प्रक्रिया पूूरी होने के बाद आगामी दिनों में कार्य परिषद नए परीक्षा नियंत्रक के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमित परीक्षा नियंत्रक के अलावा आंतरिक संपरीक्षा अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए सात जून को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की संख्या कम होने के चलते बीच में अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई थी। सूत्रों की मानें तो परीक्षा नियंत्रक पद के लिए कुल 22 आवेदन आए। इनमें से 10 बाहरी थे बाकी इविवि से ही थे।




