एक माह दर्द से तड़पती रही महिला फिर पेट में जो दिखा उसे देख सब रह गये दंग

बहराइच। डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है. लेकिन वही डॉक्टर जब हैवानियत पर उतर आए तो बीमार आदमी का जीना मुहाल हो जाता है. बहराइच जिले के एक नर्सिंग होम से ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसमें एक डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया छोड़ दिया और टांका लगाकर महिला को डिस्चार्ज कर दिया. डिलीवरी के बाद करीब एक महीने तक महिला दर्द से परेशान रही.
नर्सिंग होम के डॉक्टर उसे बदल-बदल कर दवाएं देते रहे. लेकिन फायदा नहीं हुआ. हालत ज्यादा नाजुक होने पर महिला ने दूसरी जगह इलाज के लिये दिखाया. तब अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जांच में पता चला कि महिला के पेट में तौलिया पड़ी हुई है. तब दूसरे अस्पताल के डॉक्टर ने महिला का दोबारा ऑपरेशन कर तौलिया बाहर निकाल दिया. इस मामले में पीड़ित परिवारीजनों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है. इस मामले पर सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिये हैं. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
घटना बलरामपुर जिले के श्रीनगर कटुआ के शिवपुरा गांव की है. यहां की निवासी मीरा देवी को एक महीने पहले प्रसव पीड़ा हुई थी. इस पर पति वंशीराम पांडेय ने महिला को बलरामपुर में दिखाया. जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही. इस पर वंशीराम पत्नी को लेकर बहराइच जिला महिला अस्पताल चला आया. अस्पताल में मिली दो महिला दलालों ने उसे बहराइच शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया. वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर डिलीवरी तो करवा दी. लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला के पेट में एक तौलिया छोड़ दिया



