Latest

पीसीएस प्री परीक्षा में मात्र 46 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को आयोजित परीक्षा प्रदेश के 31 जनपदों में कुल 1505 परीक्षा केन्द्रों पर कराई गई। जिसमें कुल 46 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आज सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2021 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा 2021 उत्तर प्रदेश के 31 जनपदों में 1505 परीक्षा केन्द्रों पर कराई गयी। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 तथा 2.30 से 4.30 बजे तक कराई गयी। उक्त परीक्षा में कुल 6,91,173 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 46 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button