श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के अगले त्रिवर्षीय सत्र के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा

सद्भाव और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ सर्वसम्मत से चुनाव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की सम्पन्न हुयी । सामान्य सभा की जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प0 मुकेश पाठक ने की , सर्वप्रथम महामंत्री विजय सिंह ने पिछली कार्यवाही पढ़ी। जिसे सभा ने सरसम्मति से पारित किया। वर्ष 2018 – 19 , 2019 – 20 , और 2020 – 21।, तीन वर्षों का आय- व्ययक प्रस्तुत किया गया ।जिसे भी सर्वसम्मत पारित किया गया । फिर महामंत्री ने पिछले सत्र के प्रारम्भ से अबतक की कमेटी की समस्त गतिविधियों का विवरण देते हुए अपना प्रतिवेदन पढ़ा । प्रतिवेदन में दिवंगत महामन्त्री आनन्द सिंह के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी। साथ ही अध्यक्ष प0 कपिलमुनि करवरिया के मार्गदर्शन में कमेटी की हुई प्रगति का भी ज़िक्र था । दिवंगत हुए कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल सहित कमेटी के अन्य दिवंगत लोगों के लिए भी महामन्त्री ने अपने प्रतिवेदन में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है । कमेटी के एक- एक पदाधिकारी , तथा सदस्य के प्रति महामन्त्री का धन्यवाद प्रतिवेदन में उल्लिखित है । फिर अगले त्रिवर्षीय सत्र के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चयनित हुए , उनके नामों की घोषणा की गई । अध्यक्ष – प0 मुकेश कुमार पाठक , उपाध्यक्ष – बसन्तलाल आज़ाद , रमेश कुमार जायसवाल धर्मेन्द्र कुमार भइया जी , कन्हैया लाल गुप्त महामंत्री – विजय कुमार सिंह ,मंत्री – सुधीर शर्मा , गोपाल जी केसरवानी , दुर्गा प्रसाद गुप्त , विजय वैश्य , और शेषनारायण करवरिया संयुक्त मंत्री – उमलाल पांडेय , राजेश वैश्य , दिनेश सिंह , राजेश पांडेय और पवन सिंह उपमंत्री – शिवबाबू केसरवानी , सुधीर जैन , अशोक केसरवानी , राजीव गुप्त बिट्टू , और अचिन्त्य करवरिया कार्यालय मंत्री – शैलेन्द्र कुमार साहू ,कार्यालय उपमंत्री – प्रदीप कुमार गुप्त संगठन मंत्री – ज्ञानचंद्र मिश्र , राजेश सिंह, अजय कुमार शुक्ल , विवेक साहू , अंशुमान मालवीय
प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी –
लल्लूलाल गुप्त सौरभ
कोषाध्यक्ष – गिरधारी लाल अग्रवाल , और आय – व्यय निरीक्षक – विष्णु जी अग्रवाल नाहर नामों की घोषणा के बाद निर्वाचित अध्यक्ष प0 मुकेश पाठक ने निवर्तमान अध्यक्ष
प0 कपिलमुनि करवरिया की
प्रशंसा करते हुए। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आगे
कमेटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया ।
पुनर्निर्वाचित महामंत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई
देते हुए सभी के सहयोग की अपील की ।राजा रामचंद्र की जय बोलते हुए परम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सभा की समाप्ति हुई ।




