मस्जिद में घुसकर इमाम पर तानी पिस्तौल, बिल्डर पर आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले के करेली थाना क्षेत्र के अबू बकर मस्जिद के इमाम के ऊपर आज दोपहर के कार से आये एक व्यक्ति ने इमाम के ऊपर तानी बंदूक मामला अबू बकर मस्जिद से सटे हुए मस्जिद के भूभाग का है जिसमें कुछ किराएदार रहा करते हैं 22 अक्टूबर को कुछ लोग उस भाग का वीडियो बना रहे थे इमाम के पूछे जाने पर उन लोगों ने एक व्यक्ति का नाम लिया यह जमीन बिक रही है जिस पर इमाम ने बताया कि यह मस्जिद का भाग है और इसका कोई भी भाग बिक्री के लिए नहीं है उसके बाद से इमाम के मोबाइल पर कई कॉल आयी और साथ ही उन्हें धमकी दी, आज 25 अक्टूबर को दोपहर में सब नमाज पढ़ कर जा चुके थे मस्जिद के इमाम के जोहर की नमाज पढ़ाकर इमाम अपने कमरे में थे तभी कार सवार एक व्यक्ति आता हैं और इमाम को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उनके ऊपर पिस्टल ताल लेते हैं जिस पर मस्जिद में मौजूद कुछ लोगों से उनकी हाथापाई भी होती है और वह अपनी पिस्टल को अपनी अंडरवियर में छुपा कर भाग जाता हैं। इस मामले में पिछले कई सालों से मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे हैं । इमाम फकरुल हसन कासमी ने बताया आज मस्जिद अबू बकर में दोपहर में राशिद फरीदी नाम का एक शख्स दोपहर में मस्जिद में आकर इमाम साहब कमरे में घुसकर गाली वगैरह दी साथी वहां रखे कुर्सी और सामान तोड़ दिए और असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी. मस्जिद के पेश इमाम ने बताया तत्काल तत्काल करेली पुलिस को सूचना दी गई मौके पर मस्जिद के अंदर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल करें मस्जिद के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला भागता हुआ दिख एक शख्स दिख रहा है. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई शाम को 5 बजे नमाज के बाद काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई पुलिस ने आश्वासन दिया समझा-बुझाकर भीड़ को हटवाई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मस्जिद के पेश इमाम फकरुल हसन कासमी ने इस बाबत तहरीर दी है पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. मामला मस्जिद का होने की वजह से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को समझाया कि उचित कार्यवाही की जायेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


