Latest

काशी का हृदय वही है, मन वही है, लेकिन काया को सुधारने का ईमानदारी से प्रयास जारी

( अनुराग शुक्ला )बनारस ( अनुराग दर्शन समाचार ) के मेहंदीगंज सभास्थल से जनता को सम्बंधित करते हुए सोमवार को पीएम मोदी ने कहा कि, हमसे पहले जो सरकारे में रहे, उनके लिए स्वास्थ्य सेवा पैसा कमाने, घोटालों का जरिया रही है। गरीब की परेशानी देखकर भी, वो उनसे दूर भागते रहे। आज केंद्र और राज्य में वो सरकार है जो गरीब, दलित, शोषित-वंचित, पिछड़े, मध्यम वर्ग, सभी का दर्द समझती है। देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए हम दिन रात एक कर रहे हैं।आज काशी का हृदय वही है, मन वही है, लेकिन काया को सुधारने का ईमानदारी से प्रयास हो रहा है। जितना काम वाराणसी में पिछले 7 साल में हुआ है, उतना पिछले कई दशकों में नहीं हुआ।रिंग रोड के अभाव में काशी में जाम की क्या स्थिति होती थी, इसे आपने वर्षों तक अनुभव किया है। अब रिंग रोड बनने से प्रयागराज, लखनऊ, सुलतानपुर, गोरखपुर, दिल्ली कहीं भी जाना हो तो उसके लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा। बीते सालों की एक और बड़ी उपलब्धि अगर काशी की रही है, तो वो है BHU का फिर से दुनिया में श्रेष्ठता की तरफ अग्रसर होना। आज टेक्नॉलॉजी से लेकर हेल्थ तक, BHU में अभूतपूर्व सुविधाएं तैयार हो रही है।धनतेरस से लेकर दीपावली तक Local की जमकर खरीदारी करेंगे तो सभी की दीपावली खुशियों से भर जाएगी। आगामी दीपावली के त्‍योहार को लेकर कहा कि मिट्टी के कारीगर और बुनकरों के लिए खादी व कुटीर उद्योग में 60 फीसद और बिक्री में 90 फीसद इजाफा हुआ है। इस दीवाली हमें उनका भी ध्‍यान रखना है। कपड़ों और दीयों के लिए वोकल फार लोकल के लिए मनोभाव बनाए रखना है। इसकी वजह से सबकी दीवाली खुशियों से भर जाएगी। वह उत्‍पादन जिसमें देश का पसीना और देश की मिट्टी की सुगंध है उसे खरीदेंगे तो गरीब को काम मिलेगा। दीवाली पर देश में निर्मित सामान को खरीदकर हम बड़ा परिवर्तन हम ला सकते है।

Related Articles

Back to top button