Latest

बस द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा को निःशुल्क होंगी विंध्याचल धाम की यात्रा

बस द्वारा श्रद्धालु कर सकेंगे माँ विंध्यवासिनी मईया के दर्शन

देवा सेवा संस्थान द्वारा लिया गया फैसला

नैनी, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । देवा सेवा संस्थान के तत्वाधान में संस्थान कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थान के अध्यक्षत देवाशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम माता के जयकारे के साथ बैठक की शुरुआत की गई लिए और सर्व सम्मति से फैसला किया गया कि प्रत्येक पूर्णिमा को सांथन द्वारा निःशुल्क बस यात्रा नैनी कॉटन मील तिराहा नैनी से निकली जाएगी। उक्त सम्बन्ध में बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि गरीब, असहाय व कमजोर वर्ग के साथ ही साथ अन्य श्रद्धांलुओं के लिए संस्थान के माध्यम से निस्वार्थ भाव से माँ विंध्यवासिनी मईया के दर्शन हेतु नैनी से लेकर विंध्याचल तक यात्रा निकालने का एक अच्छा निर्णय लिया गया। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में मुख्य रूप से श्याम बहादुर श्रीवास्तव, मानसी श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, कमलेश यादव, रामू केशरवानी, गोविन्द चौरसिया, अलकमा बानो, अखिलेश शुक्ला, वीरू, अनिल शुक्ला, मनु श्रीवास्तव, भोला केसरवानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button