देश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन 7 अप्रैल को

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का होगा भव्य स्वागत व अभिनंदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दोबारा उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम प्रयागराज महानगर में आगमन 7 अप्रैल को हो रहा है इस बाबत उनके स्वागत हेतु भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें उनकी स्वागत की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम बनाया गया मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि दिनांक 7 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी कड़ा धाम माता शीतला का दर्शन करते हुए सिराथू के पश्चात दोपहर 3:00 बजे पूरामुफ्ती पहुंचेंगे जहां भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात पार्टी के द्वारा मार्ग में बनाए गए स्वागत पॉइंट स्थल पर माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का गुरुद्वारा ,बेगम बाजार ,पोंगहट पुल, मुंडेरा चुंगी, मुंडेरा सब्जी मंडी ,ट्रांसपोर्ट नगर पहला मोड़, प्रीतम नगर मोड़, महिला ग्राम , चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमास्थल , दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पार्क, शंकराचार्य महाराज चौराहा, अलोपी बाग मंदिर ,स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी के आश्रम , दारागंज चौराहा, निराला जी की मूर्ति चौराहा, संकट मोचन हनुमान मंदिर दारागंज, मनकामेश्वर मंदिर एडीसी चौराहा जीवन ज्योति चौराहा बैहराना मेडिकल कॉलेज सुभाष चौराहा अंबेडकर पार्क चौराहा और सर्किट हाउस में पार्टी के सभी कार्यों कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button