मृतक चाट व्यापारी की मां को दिए 1.20 लाख रुपए के चेक

नन्दी ने घर जाकर हर महीने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का किया था वादा
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के प्रतिनिधि ने आज कीडगंज निवासी चाट व्यापारी संदीप गुप्ता उर्फ भोले के घर जाकर उनकी मां को 1.20 लाख रुपए का चेक दिया। जिनके पुत्र विशाल उर्फ राजन की कुछ दिनों पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंत्री नन्दी के प्रतिनिधि ने हर विपरीत परिस्थिति में साथ निभाने का वादा किया। व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ एवम् व्यापारियों के साथ हमेशा खड़े रहने वाले मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पिछले दिनों कीडगंज निवासी चाट व्यापारी संदीप गुप्ता उर्फ भोले के घर जाकर उनकी वृद्ध मां को आजीवन 10 हजार रुपए महीने आर्थिक मदद दिए जाने का वादा किया था। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। आज मंत्री नन्दी के वादे को पूरा करते हुए उनके प्रतिनिधि लल्लू लाल गुप्ता सौरभ एवं मनोज गुप्ता ने आज चाट व्यापारी के घर जाकर 10 – 10 हजार रुपए के 12 चेक दिए। 31 दिसंबर की देर शाम कीडगंज निवासी संदीप गुप्ता उर्फ भोले के दुकान पर फायरिंग हुई थी। जिसमें संदीप गुप्ता कहां घायल हुए थे। वहीं उनके छोटे भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन की मृत्यु हो गई थी। मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी पीड़ित परिवार के पास दो बार गए , सांत्वना दी , गहरी संवेदना व्यक्त की ।परिवार जैसे अनाथ हो गया महसूस कर रहा है , इसके दृष्टिगत नन्दी ने पूरे साल के लिए रु0 10,000 / प्रति
माह के हिसाब से मृतक की माता श्रीमती राधा देवी के नाम से 12 चेकें अपने प्रतिनिधि लल्लूलाल गुप्त ‘ सौरभ ‘ के हाथों उन्हें भेजा । साथ में कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता भी थे ।
परिवार के समस्त जनो ने मंत्री जी की इस संवेदना सहायता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।




