Latest

नवनियुक्त काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत अभिनंदन

शीर्ष नेतृत्व ने पुनः प्रयागराज का गौरव बढ़ाया। गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क बालसन चौराहे पर महानगर प्रयागराज गंगा पार एवं यमुना पार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के लिए नवनियुक्त हुए उपाध्यक्ष सर्व अमरनाथ यादव कमलेश कुमार अवधेश चंद्र गुप्ता श्रीमती निर्मला पासवान एवं कौशांबी क्षेत्र से महामंत्री के रूप में नियुक्त किए गए संतोष पटेल जी का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने काशी क्षेत्र की टीम में प्रयागराज जिले से चार पदाधिकारियों को स्थान देकर प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं प्रयागराज जिले से नियुक्त हुए सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे
इस अवसर पर नवनियुक्त हुए सभी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ यादव, कमलेश कुमार ,अवधेश चंद्र गुप्ता एवं श्रीमती निर्मला पासवान और महामंत्री श्री संतोष पटेल जी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निष्ठा पूर्वक निभाते हुए आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता बनकर पार्टी के आए हुए आदेशानुसार सभी कार्यों को इमानदारी पूर्वक करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे आगामी उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी को पुनः एक बार फिर कमर कसने की जरूरत है जिससे कि 2017 के विधानसभा से भी ज्यादा सीटों पर कमल खिला कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालकर देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को और मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में राजेश केसरवानी पार्षद मनोज कुशवाहा राजन शुक्ला राघवेंद्र कुशवाहा अनिल केसरवानी संजय गुप्ता विष्णु वर्मा पार्षद पवन श्रीवास्तव मयंक यादव आशीष जायसवाल मोहित कुमार गुप्ता चुन्नू बाबा अभिषेक सोनकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया l

Related Articles

Back to top button