न्याय विभाग के प्रचार वाहन को नलिन कुमार ने दीवानी न्यायालय में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के जनपद में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु न्याय विभाग के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद नलिन कुमार श्रीवास्तव ने दीवानी न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस प्रचार वाहन के माध्यम से संपूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जाएगा ।राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान संबंधित मामले ,चेक बाउंस के मामले, वैवाहिक बाद मोटर दुर्घटना के मामले बैंक वसूली सिविल मामलों आदि का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है । इस अवसर पर राम किशोर शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, राम केश अपर जनपद न्यायाधीश, दिनेश चंद्र शुक्ला , अपर जनपद न्यायाधीश, संजय कुमार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, आलोक कुमार श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश , मनीष निगम एडीजे व अन्य अधिकारी गणों के साथ मृदुल कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी लोक अदालत/ एडीजे व प्रभारी सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।




