Latest
काशी सुमेरु पीठ शंकराचार्य ने दीया अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी को बधाई

वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयनित महन्तश्री रवीन्द्रपुरी जी महाराज एवम् अन्तर्राष्ट्रीय महामन्त्री श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज को श्री काशी सुमेरु पीठ वाराणसी की ओर से बधाई दिया और स्वागतम् किया । काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपना आशिर्वाद प्रदान करते हुए कहा है कि आप दोनों के नेतृत्व में धर्म का कार्य प्रत्यक्ष स्वरूप ग्रहण करेगा ऐसा विश्वास है। क्योंकि आप दोनों के पास कार्य अनुभव है। आने वाले कुंभ मेला में इनको साधु संतों के समस्याओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ अनुभव भी है।



