देशप्रदेश

प्लास्टिक व थर्मोकोल के कप-प्लेट 15 अगस्त से प्रतिबंधित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाया जाएगा। सबसे पहले 15 जुलाई से 50 माइक्रोन तक की पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्मोकोल आदि से बने कप, प्लेट व ग्लास प्रतिबंधित किए जाएंगे। दो अक्टूबर से सभी प्रकार के पॉलीबैग व प्लास्टिक जो कंपोस्ट नहीं हो सकते हैं उन पर प्रतिबंध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध, पौधरोपण की तैयारियों तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत वंचित लोगों के सर्वेक्षण के संबंध में डीएम, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में प्लास्टिक तथा पॉलीथिन को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, पॉलीथिन तथा थर्मोकोल से निर्मित पॉलीबैग, कप, प्लेट, ग्लास आदि से गंदगी व प्रदूषण फैलता है। यह सीवर व नालों को भी चोक करते हैं।

इनसे जानवरों को भी नुकसान होता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने जिले में प्लास्टिक तथा पॉलीथिन पर प्रतिबंध के विषय में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 29 जुलाई को लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सभी डीएम अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट सुनिश्चित कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button