ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ मुखर हुए सपा व्यापार सभा

निकाली जागरूकता पदयात्रा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाजारों से घटते ग्राहकों के कारण बिगड़ रही दुकानदारी की सेहत मुद्दा बना कर समाजवादी व्यापार सभा ने ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में जागरूक पदयात्रा निकाली गई बाजारों सहित नीम के पेड़ चौक से लाल दिग्गी घंटाघर छून्न गुरु प्रतिमा होते हुए जानसेन गंज में समाप्त हुई । जिसमें लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करने का आह्वान किया जाए। ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करो ऑनलाइन खरीदारी बंद करो व्यापारी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ई व्यापार और ऑनलाइन शॉपिंग सभी कुदरा व्यापार चौपट कर के रख दिया है। लोगों को ऑनलाइन खरीदारी करने के वजह से बाजार से बेरौनक हो गई है । छोटे व मझोले दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में विदेशी कंपनियां मुनाफा कमा रहे देश के दुकानदार फांसी लगा रहे हो भुखमरी की नौबत पर जा पहुंचे हैं। आम जनमानस से आह्वान किया है कि ऑनलाइन शॉपिंग बंद कर अपने दुकानदार भाइयों को मजबूती दे इससे एक बार फिर बाजारों में रौनक लौट आएगी। जागरूकता पदयात्रा में
श्वेता गुप्ता अशोक गुप्ता आशा केसरवानी गणेश साहू सावित्री सिंह युसूफ अंसारी लालजी यादव बृजेश निषाद मो. अरशद हुसैन अंसारी शशांक साहू अब्दुल मन्नन वसीम अभिषेक गुप्ता रंजीत पाल विनोद कुमार सफीक अहमद अमरदीप गौरव वर्मा अमित गुप्ता राजेश केसरवानी सुरेश सिंह मिथिलेश पांडे आदि लोग शामिल रहे।


