Latest
डी० पी० पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल और क्रिकेट टीम ने स्कूल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज डी० पी० पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल और क्रिकेट टीम ने बी0 एच0 एस0 ‘एलफ्रेस्को’ इण्टर कॉलेज स्कूल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को देखकर प्रधानाचार्या श्रुति अग्रवाल ने बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते
हुये उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक शरद अग्रवाल ने बच्चों
के बेहतर प्रदर्शन के लिये आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर स्र्पोट्स टीचर संतोष
भारद्वाज, रवि प्रकाश मौर्या एवं सचिन प्रकाश सिंह व समस्त शिक्षक गण ने बच्चों को शुभ
आशीष प्रदान किया।

