Latest

दण्डी स्वामी नगर से मां गंगा जी को लक्ष्य दिप ज्योति अर्पण किया जाएगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के अध्यक्षता में श्री नागेश्वर धाम अन्नक्षेत्र हरिचन्द्र मार्ग,दण्डी स्वामी नगर से लक्ष्य दिप ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। जो की श्री नागेश्वर धाम अन्नक्षेत्र पन्डाल से निकलेगी और हरिश्चंद्र घाट पर पहुंच कर पतित पावनी मां गंगा जी को लक्ष्य दिप ज्योति अर्पण किया जाएगा , मां गंगा की दिव्य आरती करते हुए प्रार्थना किया जाएगा की देश में फैल रही अनेक प्रकार की बिमारी एवं नाना प्रकार के आपदाओं से सभी जन मानस को सुरक्षित रखें , एवं सभी के जीवन में शुख शांति बनी रहें,और हमारा। राष्ट्र एवं सनातन धर्म उन्नत के मार्ग पर अग्रसर होता रहें, इस कार्यक्रम में आप सभी सनातन धर्म प्रेमी बन्धु एवं सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मिडिया सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Back to top button