शंकरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष शंकरगढ़ कुलदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नारीबारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की। चौकी प्रभारी नारीबारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह मुखबिरी की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चौकी प्रभारी नारी बारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी लक्ष्मी चंद्र पुत्र शारदा प्रसाद,व यशोदा नंद पुत्र हरि नारायण निवासी सुरवल चन्द्रेल शंकरगढ़ को गिरफ्तार कर कब्जे से 70 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद की गई। चौकी प्रभारी नारीबारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चौकी क्षेत्र इलाके में अवैध कारोबार किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। अवैध कारोबारियों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


