प्रयागराज से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विगत माह भारत सरकार के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलकर प्रयागराज में अखिल भारती आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर मुलाकात की गई थी । श्री नकवी ने इस संदर्भ में मनसुख मांडवीया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार से पत्राचार किया गया था । इस संदर्भ में मनसुख मांडवीया ने शीघ्र ही इस प्रकरण पर निर्णय लेने की बात कही और इससे संबंधित एक पत्र मुख्तार अब्बास नकवी को प्रेषित किया। जिसकी प्रति नकवी ने आज विजय दिवेदी को प्रेषित किया जो कि प्रयागराजवासियों को एक सुखद शुरुआत है । अगले सप्ताह एक प्रतिनिधिमंडल मुख्तार अब्बास नकवी से मिलकर उनको धन्यवाद दिया जाएगा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से मिलकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को दोहराया जाएगा। इस संदर्भ में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रयागराज से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग की जाएगी और मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा बैठक में सर्व विजय कुमार द्विवेदी,आलोक दुबे दीपक मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, कौशर अहमद अरविंद गिरी शुभ त्रिपाठी ऋषभ उपाध्याय रक्षक सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।




