Latest

हिंदू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष की कमान तुषार वर्मा को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष की कमान कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष पद पर तुषार वर्मा को नियुक्त किया गया । जिसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री पी0के0 मल्ल एवं प्रयागराज मण्डल प्रभारी कुँवर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने दी । प्रदेश महामंत्री ने बताया संगठन को प्रयागराज में मजबूत करने के लिए काफी दिनों से महानगर की इकाई सक्रिय रूप में कार्य नहीं कर रही थी जिससे संगठन कमजोर हो रहा था चुनाव नजदीक आते ही संगठन के प्रदेश पदाधिकारी और नेताओं ने जिलों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है इसी के साथ ही महानगरों में जहां-जहां संगठन के बारे में कोई शिकायत आई है उन उन महानगर क्षेत्रों और जिलों का पदाधिकारियों से वार्ता कर नए गठन की तैयारी का कार्य चल रहा है वही प्रदेश पदाधिकारियों की संस्तुति पर संगठनात्मक व्यवस्था के अनुरूप हिन्दू युवा वाहिनी प्रयागराज महानगर के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में तुषार वर्मा को नियुक्ति की जाती है। प्रयागराज महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में तुषार वर्मा को की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने तुषार वर्मा को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button