Latest

हाईवे पर खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक कि मौत कई घायल

प्रयागराज। दो ट्रकों में हुई टक्कर में ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। थरवई और सोरांव थाने के कोखराज हडिय़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुई इस दुर्घटना में आधा दर्जन चालक और खलासी घायल हो गए। चालक जितन सहनी व हीरा लाल हरियाणा से सामान लादकर पटना जा रहे थे।

उन्होंने अपने ट्रक पर दशरथ पंडित (40 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद को बिहार में पटना के समीप महुआ को बैठा लिया। बुधवार की भोर में जैसे ही ट्रक बनकट गांव के सामने पहुंची चालक को नींद आ गई और खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। दशरथ पंडित की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक हीरा लाल और जितन सहनी घायल हो गए। इस घटना से हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा कर जाम खुलवाया।
एक अन्य घटना में ट्रक चालक महेंद्र कुमार सह चालक गोपी चन्द्र और दूसरी ट्रक के चालक राजीव कुमार कोशी मथुरा से कलकत्ता पाइप लादकर ले जा रहे थे। थरवई थाने के डेरागदाई गांव के सामने हाईवे पर दोनों गाड़ी खड़ी करके रुके थे। पीछे से तेज रफ्तार आ रही चूना लदी ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे चालक राजीव, चालक महेंद्र, सहचालक गोपी चन्द्र और पीछे से टक्कर मारने वाली ट्रक के चालाक याकूब व् सहचालक मोबिन खान घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button