दारागंज थाना क्षेत्र के तीन आरोपीगण भेजे गये न्यायालय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दारागंज पुलिस ने आज शुक्रवार को शांतिव्यवस्था भंग करने के आरोप में थानाक्षेत्र से कुल तीन ब्यक्तियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा। प्रभारी निरीक्षक दारागंज धर्मेन्द्र कुमार दुबे के अनुशार पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में कानून एवं शान्ति ब्यवस्था कायम करने हेतु दिये गये आदेश व निर्देश पर मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक संतशरण सिंह कास्टबेल अनिकेत व पवन कुमार प्रथम के साथ त्योहार सुरक्षा दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी शान्ति माहौल बिगाड़ने के आरोप में प्रथम पक्ष के रंजीत कुमार वाल्मीकि निवासी 125/2/551आलोपी बाग़ दारागंज उम्र 45 वर्ष दूसरे पक्ष के मुरारी सोनकर व अमित गौतम निवासी भांग की गली के अन्दर आलोपीबाग़ दारागंज को हिरासत में लिया।पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को मौके से थाने पर ले जाया गया जहाँ अंतर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी शांतिभंग में आगे की कार्रवाई की गई।



