महिला की पति ने राड से प्रहार करके मौत के घाट उतारा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) दारागंज थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क दारागंज मोहल्ले में शनिवार सुबह आटा चक्की के कारखाने मंे पत्नी की लोहे के राड से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दारागंज कच्ची सड़क निवासी रश्मिी यादव 45वर्ष पत्नी बलश्याम यादव के दो बेटी एवं एक बेटा है। शुक्रवार की शाम परिवार के लोग घर के प्रथम तल पर सो गए। शनिवार सुबह घर के भूतल स्थित आटा चक्की के कारखाने में रश्मी यादव की राड से पीट-पीटकर बलश्याम यादव ने मौत के घाट उतार दिया। बच्चे जब सोकर उठे तो मां को खोजने लगे। यह जानकारी होते ही परिवार के अन्य सदस्य भी उसे खोजने लगे तो वह नीचे कमरे में खून से लथपथ मृत मिली। यह देखते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बालश्याम यादव ने बताया कि उसी ने हत्या की है। पुलिस कहना है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुका है। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतका की बड़ी बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागा नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद, उसने पुलिस थाने पर जा कर बताया कि मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर जब पुलिस शव कब्जे में विधिक कार्रवाई की। मृतिका की बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह अवैध सम्बन्ध से जुड़ा नजर आ रहा है।




