Latest

चार बोरी अवैध पटाखे के साथ एक गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । झूंसी थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर चार बोरी अवैध पटाखे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की। पकड़ा गया आरोपित कोहना झूंसी निवासी गुलफाम अली पुत्र गुलजार अहमद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार बोरी अवैध पटाखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद किये गए पटाखे की कीमत लगभग 15 हजार रूपए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button