Latest
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया- श्रीमहन्त हरिगिरि

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहन्त हरिगिरि ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान ने जाति पाति से ऊपर उठकर काम किया और हमेशा राष्ट्र के सामने आयीं विषम परिस्थितियों में सभी को जोड़कर सेतु का काम किया । महन्त हरिगिरि ने बताया कि राम विलास पासवान ने साधु संतों का हमेशा सम्मान किया और वह सनातनी विचारधारा के थे , उनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता है और उन जैसे लोग समाज मे विरले ही पैदा होते हैं ।




