सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता को चुनौती देने वालों के विरोधी थे – कांग्रेस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी 146 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । पार्टीजनों ने पटेल संस्थान शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन की अध्यक्षता में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया । इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पटेल पंडित नेहरू को अपना नेता मानते थे । राष्ट्र की एकता को चुनौती देने वालों के वे कट्टर विरोधी थे । कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह झूठा दावा किया कि है कि पं0 नेहरू पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं थे । कहा कि नेहरू अपने सहयोगी के संस्कार में भाग लेने मुंबई गये थे । यह भी कहा कि पटेल ने ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया और हिंदू महासभा को रूढ़िवादी बताया । वे नेहरू को सदैव अपना नेता मानते थे । संचालन राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने किया । कहा कि सरदार का व्यक्तितव आकर्षक था । वे किसी विचार को तुरंत समझ जाते थे । उन्होंने 564 रियासतों का भविष्य एक मिनट में तय किया था ।फुजैल हाशमी, विजय मिश्रा, अभय अवस्थी, परवेज सिद्दीकी , महेश त्रिपाठी, मो0 असलम , अजय मिश्रा, सुधीर दीक्षित, अनूप सिंह , रजिया सुल्तान , तनमय चटर्जी , अशफाक अहमद , इरशादउल्ला , अभिनव पांडेय, इशरत चाँद , अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे ।


