अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे। बोले कि छत्तीसगढ़ में दो रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से सरकार गोबर खरीद रही है। वहां किसान प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाई कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू करेगी। वह सोमवार को करछना विधानसभा के करेहा ब्लाक में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां बघेल ने कहा गेहूं और धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के हर गांव में गोशाला बनवाएंगे। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा जानवरों से राहत मिलेगी।
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करछना के करेहा ब्लाक में भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा जब चुनाव करीब आता है तो धर्म खतरे में पड़ जाती है। कोई कहता है हिन्दू खतरे में है तो कोई कहता है मुस्लिम खतरे में है। भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग की राजनीति करती है। योगी सरकार पर सवाल उठाया कि गाय को माता कहने वाला उन्हें बेसहारा बना दिए। छतीसगढ़ के हर गांव में गोशाला है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब तक नहीं है। जब चुनाव नजदीक आया तो भाजपा कह रही है देश खतरे में है। भूपेश बघेल करछना से शंकरगढ़ के गन्ने रवाना हुए। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शहर में अल्लापुर के नेतानगर पहुंचें।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकाप्टर लखनऊ से उड़कर यमुनापार के करछना विधानसभा क्षेत्र के करेहा ब्लाक में उतर गया है। यहां उनकी पहली जनसभा हो रही है। इसके बाद भूपेश बघेल आज ही दो अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने के बाद आज शाम को यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


