Latest

खाद्य तेल की स्टॉक सीमा को बढ़ाने के लिए एडीएम सिटी को मुख्यमत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज जिला / महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वाहन पर खाद्य तेल की स्टॉक सीमा को बढ़ाने के लिए एडीएम सिटी को मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारी कचहरी पर एकत्रित एकत्रित हुवे और वहां से जुलूस की शक्ल में चलते हुवे ।जिलाधिकारी से मुलाकात किया और उनके प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी नगर को ज्ञापन दिया और मांग किया की खाद्य तेल की स्टॉक सीमा को कम से कम 500 टन किया जाए
इस कानून से व्यापारी,किसान उपभोक्ता सभी को नुकसान है।ये सिर्फ इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाला है। आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी, जिला महामंत्री अनुप वर्मा,महानगर महामंत्री निखिल पांडेय,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुशील जायसवाल,युवा जिलाध्यक्ष नमन ज्योत सिंह,उत्कर्ष दीप, महीला जिलाध्यक्ष रोशनी अग्रवाल, स्वारिका भरद्वाज,जूही श्रीवास्तव मुसाब खान,संदीप जयसवाल जकी खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button