प्रशिक्षण के लिए 140 स्वयंसेवक छात्रों ने कराया पंजीकरण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को स्वयं सेवकों को कोविड-19से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रसार मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोना आदि के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम समंवयक डॉ. मंजू सिंह ने स्वयं सेवकों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा एनएसएस स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।
डॉ. अंशुमालि ने कहा कि इविवि एनएसएस से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवक सेविकाओं ने कोविड महामारी से निपटने में मदद लिए मदद को आगे आना शुरू कर दिया है।
अब तक 140 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया। डॉ पूजा पांडेय ने कहा कि महामारी को ध्यान में रखते हुए यह उल्लेखनीय मानव जीवन संरक्षण की सेवा होगी।
इस अवसर पर डॉ. अन्विता रघुवंशी, डॉ. राजू गाजुला , डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप कुमार, सपना पथिक, अरविन्द तिवारी , पूर्व स्वयं सेवक अंकिता, विकाश कुमार, दीक्षा जायसवाल आदि ने हिस्सा लिया।


