बसपा के प्रयागराज के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक गौतम

बसपा ने अमरेंद्र बहादुर को दिखाया बाहर का रास्ता, भवरां की हुई संगठन में पदोन्नति
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को संगठन में व्यापाक स्तर पर फेर बदल किया है। प्रयागराज का बसपा जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता अभिषेक गौतम को मनोनीत किया गया है। इलाहाबाद के मम्फोर्डगंज निवासी अभिषेक गौतम सौम्य व्यवहार और ईमानदार छवि के युवा नेता है। इविवि से एलएलबी किया है। उनका कहना है कि संगठन को और मजबूत करके युवाओं को पार्टी से जोडनाहै।इसके पूर्व अभिषेक गौतम शहर उत्तरी विस अध्यक्ष, प्रभारी मिर्जापुर, इलाहाबाद-मिर्जापुर के मुख्य सेक्टर प्रभारीसहित अन्य प्रमुख पदों पर कार्य किया है। पार्टी में अनुशासन हीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के गम्भीर आरोप में प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारतीय को बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पार्टी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से निकाल दिया है। प्रयागराज मण्डल में अमरेंद्र बहादुर भारतीय के निकले जाने से रिक्त पद पर बाबूलाल भंवरा को जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह में दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर शीर्षक “बसपा प्रमुख को गुमराह कर रहे हैं मुख्य सेक्टर प्रभारी।
इस खबर को फेस बुक पर टैग करने तथा ईमानदारी से बसपा संगठन के लिए कार्य कर रहे पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम को एक षड्यंत्र के तहत पहले मण्डल सेक्टर प्रभारी पद से हटाया गया फिर संगठन से। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज मण्डल में पूर्व एमएलसी मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप, डा. अशोक गौतम को अन्य मण्डलों के साथ- साथ प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी का दायित्व सौपा है। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम को जनपद प्रयागराज का जिलाध्यक्ष बनाकर जनपद की फिर से कमान मिल गयी है। समाज पार्टी मण्डप प्रयागराज के संगठन में हुए फेरबदल के परिणाम स्वरूप बसपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भवरां को मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम की जिलाध्यक्ष पद पर फिर से हुई ताजपोशी का बसपा समर्थकों ने स्वागत करते हुए नेता द्वय को बधाई दी है। बधाई देनेवालो में पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी एडवोकेट रामबृज गौतम, सेक्टर प्रभारी एडवोकेट रविन्द्र कुमार गांधी, डा. एसपी सिद्धार्थ, डा. आरपी गौतम, बच्चा कुशवाहा, प्रमोद पासी, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, रज्जन, रामभवन पासी, सुनील यादव, योगेश्वर कान्त सहित अन्य लोग थे।



