Latest

पांच लाख श्रद्धालुओं के आने पर प्रशासन सतर्क

दीपदान मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। दीपदान मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। मप्र का सतना जिला प्रशासन खासा मुश्तैद दिख रहा है। श्रीराम की तपस्थली में इस बार दीपदान के लिए पांच लाख श्रद्धालु आने की सम्भावना है। बुधवार को जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने मेले का भ्रमण कर संबंधितों को पैनी निगाह से ड्यूटी करने के निर्देश दिये। मन्दाकिनी व परिक्रमा मार्ग से 12 किमी दूर बेडीपुलिया में पार्किंग बनाई गई है। बसों से आने वाले श्रद्धालु बेडीपुलिया से पैदल ही भेजे जायेंगे। प्रयागराज-बनारस से आने वाले श्रद्धालु यहीं से होकर चित्रकूट जायेंगे। मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इससे पार्किंग और वाहन खडी करने की व्यवस्थायें की गई हैं। मप्र व उप्र शासन ने मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

Related Articles

Back to top button