Latestदेश

ITBP के जवान हार्ट पेशेंट को लेकर तीन किमी चले पैदल फिर ऐसे बचाई की जान

रायपुर। आईटीबीपी कोंडागांव के जवानों ने हार्ट अटैक से पीड़ित एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचा ली। जवानों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर तीन किमी पैदल चले। एंबुलेंस से रानापाल बेस कैंप और वहां से कोंडागांव पहुंचाया। पीड़ित व्यक्ति शंकर पूरी तरह से सुरक्षित है।

11 जुलाई की दोपहर 3.15 बजे धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव के सीओवी हदेली में सूचना पहुंची कि पास के गांव में मेहमानी में आए शंकर को हार्ट अटैक आया है। तत्काल जवान मौके पर पहुंचे। यूनिट के डॉ. हरीश को लाइन-अप किया गया, उन्होंने टेलीफोन पर जो-जो उपचार बताए, मौके पर मौजूद जवान वैसा-वैसा करते गए।

मरीज को राहत मिलने लगी। इसके बाद एंबुलेंस नहीं थी, इसलिए जवानों ने तीन किमी स्ट्रेचर पर शंकर को ले गए। इस दौरान बारिश भी हो रही थी, नाला उफान पर था। उन्होंने उसे भी पार करवाया और रानापाल कैंप पहुंचाया।

जहां डॉ. हरीश ने आगे का इलाज कर शंकर को कोंडागांव के लिए रेफर कर दिया। कमांडेड सुरेंद्र खत्री ने ‘नईदुनिया’ को बताया कि हम यहां ग्रामीणों की रक्षा, नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात हैं। जब भी मेडिकल फैसिलिटी की ग्रामीणों को जरूरत पड़ेगी, हम मदद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button