Latest

रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सोनू निगम के साथ आया छठ गीत 4 दिन में हुआ 10 मिलियन पार

भोजपुरी और बॉलीवुड को जोड़ने की पवन सिंह की पहल हुई सार्थक

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार और रिकॉर्ड मशीन कहे जाने वाले पवन सिंह जब भी कुछ करते हैं तो एक रिकॉर्ड बनता है। भोजपुरी और बॉलीवुड को जोड़ने की पवन सिंह की पहल बेहद सार्थक सिद्ध हो रही है। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ उनका छठ गीत जय छठी मईया सिर्फ 4 दिन में 10 मिलियन व्यूज पार कर गया है, जो अपने आप मे एक बड़ा रिकॉर्ड है।आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए यह गीत दीवाली के उपहार स्वरूप लेकर आए जिसे पब्लिक ने बेशुमार प्यार से नवाजा है। आई बिलीव म्यूजिक प्रस्तुत ‘जय छठी मईया’ सांग ने सिर्फ चार दिनों में एक करोड़ का आंकड़ा क्रॉस करके साबित कर दिया है कि अगर कुछ नया किया जाता है तो ऑडिएंस भी पसन्द करती है।सोनू निगम, पवन सिंह और खुशबू जैन की मधुर आवाज में आई बिलीव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह छठ गीत रिलीज किया गया है। इस भक्ति सांग के वीडियो में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ हर्षिका पूनाचा नजर आ रही हैं। जो सांग में सोनू निगम की पत्नी और पवन सिंह की भाभी का किरदार अदा कर रही हैं। वाकई सांग ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और सोनू निगम का भोलाभाला अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है वही हर्षिका का मनमोहक अंदाज भी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।सांग को लेकर पवन सिंह का कहना है कि यह सांग मेरे लिए बेहद ही स्पेशल है क्योंकि गाने में मेरे साथ पहली बार सोनू निगम परफॉर्म कर रहे हैं। जो हम भोजपुरिया कलाकारों के लिए गर्व की बात है। शूट के समय उन्होंने भोजपुरी भाषा सीखने की कोशिश की। गीतकार अरुण बिहारी ने इस गीत को लिखा है, वही संगीत से छोटे बाबा ने सजाया है, वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर ऋतिक सिंह है। सहयोग अमित सिंह का है। आशीर्वाद माता पिता, अजीत सिंह जोकहरी का है। मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूटर बाई ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन, डिजाइन अंकित जीएमजे हैं।

Related Articles

Back to top button