भाजपा सरकार ने 7 वर्षो मे 80 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा पर ला कर खड़ा कर दिया- रेवती रमण सिंह

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा सम्मेलन मे राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह ने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार मे एक झटके मे नोट बन्दी का ऐलान कर जहाँ गरीबो की नोट को कागज़ का टुकड़ा बना दिया वहीं पूंजिपतियों की नोटों को रात के अंधेरे मे बैंक के माध्यम से सहुलियत दे दी।गरीब अपने बचत के पैसों के कागज़ बन जाने पर आत्म हत्या करने पर मजबूर हुआ।कोरोना काल मे मीलों पैदल चलने पर मजबूर कर दिया।पाँच किलो राशन के नाम पर भाजपा अपना परचार कर रही है जब्कि 7 वर्षो मे देश मे 80 करोड़ लोग गरीबी रेखा पर आ गए।रेवती रमण ने सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त के साथ साल भर मुफ्त राशन देने के अखिलेश यादव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा की सपा जो कहती है वह करती भी है।उनहोने अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा मे उमड़ रहे जनसैलाब का जिक्र करते हुए कहा भाजपा के भीड़ देख कर होश फाख्ता हो रहे हैं यही वजहा है की कोरोना का हवाला देकर वर्चुअल बैठक और सभा कराने को चुनाव आयोग का सहारा ले रही है।अल्पसंख्यक सभा ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल की अध्यक्षता मे मेजा के भारतगंज मे हुए सम्मेलन मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने सरकार को घेरते हुए कहा यह विडम्बना देखिये की जूता और चप्पल वातानुकूलित शोरूम मे बिक रहे हैं और किसानो का अनाज और आलू सड़को के किनार नाले और नालियों के पास बेचना पड़ रहा है।रेल जहाज स्कूल और फैकट्रीयाँ निजि हाथों मे बेच कर खुद को पाक साबित कर रहे हैं मोदी।संविधान की धज्जी उड़ाते हुए भाजपाई गोडसे को महिमामंडित कर गाँधी के स्वपनिल भारत को कलंकित कर रहे हैं।संविधान के निर्माता का भी अपमान मोदी और योगी सरकार मे हो रहा है।मो०इसराइल ने अपने अध्यक्षी भाषण मे अल्पसंख्यक सभा के विस्तार मे सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए मनोनयन पत्र सौंप कर 2022 मे अखिलेश यादव सरकार बनाने का आहृवान किया।कोरांव से सपा के सम्भावित प्रत्याशी ओम सहाय ने कुँवर रेवती रमण सिंह को साईकिल का मोमेन्टो भेंट किया।सम्मेलन के आयोजक अल्पसंख्यक सभा विधान सभा अध्यक्ष सिराजउद्दीन अंसारी ने मंचासीन सभी नेताओं का फूल माल पहनाने के साथ शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।समाजवादी पार्टी के साथ गठबन्धन करने वाले भीम सेना के संस्थापक सनाउल्ला खान ने सपा के साथ मिल कर 2022 मे भाजपा सरकार उखाड़ फेंकने की बात कहते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को अपने संगठन को साथ देने की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम मे कोराँव भगेसर के राजपाल पाण्डेय ने भाजपा छोड़ कर सपा का दामन भी थामा।रेवती रमण ने राजपाल पाण्डेय को माला व लाल टोपी भी पहनाई।कार्यक्रम में सै०इफ्तेखार हुसैन , मो०इसराइल ,नरेन्द्र सिंह ,लल्लन सिंह ,सबीहा मोहानी ,मोइन हबीबी ,किताब अली ,माशूक अहमद ,सिराजउद्दीन अंसारी ,सै०मो०अस्करी ,जावेद उर्फ बब्लू ,सनाउल्ला खान ,मौलाना अबुल कलाम ,ओम सहाय ,प्रमोद मिश्रा पयासी ,शहादत अली ,महताब खान ,नूर मोहम्मद ,ज़ाहिद खान ,नईम अहमद ,मुर्तुजा अली एडो० ,मो०ज़ैद एडो०,गुलाम सरवर उर्फ बब्बू भाई ,अहद अहमद ,अजमेर अली ,गुलाम अली ,गयासुद्दीन ,रफीक अहमद ,माजिद अली , आफताब ,इरशाद ,मेराज ,हुसैन ,नईम ,इरशाद अली ,हसनैन अली आदि लोग शामिल रहे।



