Latest

महाकुम्भ की तैयारी में जोर: डॉ. राकेश शर्मा ने अस्पतालों को दस दिन में कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया

महाकुम्भ की तैयारी में जोर: डॉ. राकेश शर्मा ने अस्पतालों को दस दिन में कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महाकुम्भ की तैयारी में जोर: डॉ. राकेश शर्मा ने अस्पतालों को दस दिन में कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया। महाकुम्भ के तहत शहर के अस्पतालों में हो रहे निर्माण कार्यों का गुरुवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश शर्मा और संयुक्त निदेशक डॉ. वीके मिश्र और टीम के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने बेली, कॉल्विन, डफरिन और टीबी अस्पताल में संचालित 18 कार्य परियोजनओं के निर्माण की गुणवत्ता को देखा। इस मौके पर अपर निदेशक ने बेली अस्पताल की कार्यदायी संस्था को दस दिन के अंदर कार्य पूर्ण करके अस्पताल को सुपुर्द करने का निर्देश दिया। अस्पताल में रैन बसेरा, प्राइवेट वार्ड, शौचालय ब्लॉक, ब्लड बैंक का विस्तार, पार्किंग सीवर लाइन, नई पैथोलॉजी लैब और यमुना ब्लॉक की मरम्मत का कार्य किया गया है। टीम को कुछ कार्यों में कार्यदाई संस्था की तरफ से लापरवाही भी सामने आई, जिसे तत्काल सही करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड के अधीन किया गया है। संयुक्त निदेशक के अनुसार अस्पतालों में 18 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा था, जिसमें 10 कार्य 100 प्रतिशत पूरे हो गए हैं। शेष कार्य दस दिन में पूर्ण हो जाएंगे। कार्यदायी संस्था की ओर से जो कार्य पूरे हो गए हैं उसके हैंडओवर की तैयारी चल रही है। इस मौके पर डॉ. भावना शर्मा, डॉ. एमके अखौरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button