Latest

राज्य मंत्री विजय कश्यप जी के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री विजय कश्यप के कोरोना संक्रमण के द्वारा हुए निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया शोक जताते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा की विजय कश्यप जी मुजफ्फरनगर के चरथावल के लोकप्रिय विधायक रहे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उनके परिजनों एवं समर्थकों को को शक्ति प्रदान करें। शोक प्रकट करने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता पार्षद किरन जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल गिरजेश राजू पाठक राजन शुक्ला राघवेंद्र सिंह आलोक वैश्य किशन जायसवाल मयंक यादव बबलू विधायक शिव मोहन गुप्ता मुकेश लारा मनीष केसरवानी संस्कार सिन्हा आदि ने शोक जताया।

Related Articles

Back to top button