Latest

समृद्धि का कमल खिलाए रखना है राष्ट्रवाद का दीपक जलाए रखना है- केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित त्रिवेणी आरती समिति के द्वारा कीडगंज स्थित बोट क्लब के प्रांगण में मां यमुना जी की आरती समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माता यमुना जी की आरती करते हुए सभी की कल्याण की प्रार्थना की और उपस्थित लोगों से कहा कि माता यमुना यम की पुत्री हैं और यमराज की बहन है और भगवान श्री कृष्ण की पटरानी है इनके पूजन अर्चन और आरती से मनुष्य के जीवन में यम काल का प्रभाव कम होता है और आगे कहा कि दीपावली का यह पंच पर्व सुख समृद्धि एवं प्रकाश का प्रतीक है जो दीपों के माध्यम से तन मन धन और जन जन के जीवन में प्रकाश उत्पन्न करता है और कहा की दीपावली का दीपक देशवासियों के हृदय में राष्ट्र के प्रति अलख जगाता है और और देश की समृद्धि का कमल खिलाता है ऐसे में हम सभी को आज के इस पावन पर्व पर मन से संकल्प लेना है कि समृद्धि का प्रतीक कमल को खिलाए रखना है और राष्ट्रवाद का दीपक जलाए रखना है।भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के संरक्षक भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं अध्यक्ष हेमंत चिंटू ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन कर्ता प्रणविजय सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता शशि वार्ष्णेय पार्षद किरन जायसवाल राजेश केसरवानी ,विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, पार्षद किरन जायसवाल गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी ,राजन शुक्ला, हिमालय सोनकर पार्षद ओपी द्विवेदी मुकेश लारा जयश्री जायसवाल शैलेंद्र मौर्य ,अंकित शर्मा शुभम वैद्य अनुराग शर्मा शांतनु शर्मा अंजू मिश्रा एवं समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button