Latest

बसपा मुख्य सेक्टर प्रभारी ने ली समीक्षा बैठक दिए निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी ने शनिवार को जनपद के सेक्टर प्रभारियों व विधान सभा अध्यक्षो की एक आपात बैठक लेकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व मिर्जापुर व प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने जनपद के विधानसभा अध्यक्षो व सेक्टर प्रभारी को मम्फोर्डगंज स्थित कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कहा कि यथा शीघ्र बूथों के गठन का कार्य पूरा करे। किसी प्रकार की निष्क्रियता उचित नही है। उन्होंने सभी विधानसभाओं के लिए विधानसभावार सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौपी। उक्त समीक्षा बैठक में बाबूलाल भंवरा, राजू गौतम, गुलाब चमार,जगन्नाथ पाल, अतुल कुमार टीटू ,सारदा प्रसाद, एडवोकेट रवींद्र कुमार गांधी, हरिश्चंद्र कुरील जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम सहित विधानसभा के अध्यक्ष एवं जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button