Latest
पार्षद मो०आज़म और मंजीत कुमार होंगे पीडीए सदस्य के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीQ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी मंगलवार को नगर निगम मे पीडीए के चार सदस्य के होने वाले चुनाव मे समाजवादी पार्टी ने वार्ड न०22 के पार्षद मो०आज़म और वार्ड न०12 के पार्षद मंजीत कुमार को प्रत्याशी घोषित किया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे बिजलीघर स्थित लेज़र गार्डेन मे पार्षदों की बीच आपसी सहमती से दो प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया।समाजवादी पार्टी के चौबिस पार्षदों व दो विधान परिषद सदस्यों के बल पर दोनो प्रत्याशीयों की जीत का दावा किया।दोनो अधिग्रहित पार्षदो को बाराह बाराह पार्षद और एक एक विधान परिषद सदस्यों के वोट देने को दो भागों मे विभाजित कर वोट करने को अधिग्रहित किया गया।



