Latest

कानपुर की तरह शहर में भी खतरनाक मच्छरों का प्रकोप

 

शहर के नाले नालियों में डेयरी संचालक बहा रहे गोबर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। । इस समय शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है । डेंगू जैसे खतरनाक मच्छर गंदगी से पनप रहे हैं । शहर में जिधर भी नजर उठाकर देखो जगह जगह कूड़े का ढेर ‌लगा हुआ है । बजबजाते कूड़े से असहनीय दुर्गन्ध उठ रही है।और डेंगू जैसे प्राणघातक मच्छरों को जन्म दे रहा है। कूड़े का अंबार हर तरफ लगा रहता है।वहीं दूसरी तरफ नाले नालियों में डेयरी संचालक गोबर बहा रहे हैं । नाले नालियां चोक हो रहे हैं । जिससे नाले नालियों में जमे गोबर से मच्छर पनप रहे हैं। जहां एक ओर सिविल लाइंस स्थित गोबर गली, राजापुर, गंगानगर, नेवादा,मऊसरैया,म्योर रोड, अशोक नगर कैन्ट‌ स्थित सदर बाजार,आई आई बाजार,आर ए बाजार बड़ा बघाड़ा, द्रौपदीघाट प्रेमनगर समेत सीएवी इंटर कॉलेज, मुट्ठीगंज क्षेत्र अन्तर्गत अहियापुर, दरियाबाद, मीरापुर रसूलपुर ,करेली, अटाला, जैसे कई क्षेत्रों में गाय-भैंसों का धंधा करने वाले डेयरी संचालक रोज सैकड़ों टन गोबर को नाले नालियों में बहा रहे हैं । वहीं दूसरी ओर नगर निगम,व छावनी परिषद जैसे जिम्मेदारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी आंखें मूंदे बैठा हैं। करीब एक दर्जन से अधिक डेंगू संक्रमित मरीज सदर बाजार इलाके में है । अभी हाल ही में 2 नवम्बर को इसी क्षेत्र की महिला अंशू देवी की डेंगू के दंश से मौत हो चुकी है अभी परिवार में मातम छाया हुआ है, संबंधित विभाग के संज्ञान में आने के बाद दिखावे के लिए कहीं कहीं नालियों में चूने का छिड़काव व फागिंग की गई है । अभी तक मोहल्ले को सैनेटाइज नहीं किया गया है । और न ही सैनेटाजिंग की इनके पास कोई व्यवस्था है । छावनी परिषद को नगर निगम से पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज कराने के लिए नगर निगम की मदद लेनी चाहिए । लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, डेंगू संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है लेकिन विभागीय कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति ही हो रही है अगर जल्दी ही गाय भैंस पालने व गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों पर उक्त विभागों ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो परिणाम काफी गंभीर साबित हो सकते हैं कानपुर की तरह अपने शहर में भी खतरनाक मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button