Latest

जिओ की सिम जलाकर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, EVV के छात्रों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नवजवानों द्वारा किसान दिवस पर जिओ की सिम जलाकर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया ।
पूर्व छात्रनेता विवेकानंद सिंह बाबुल ने कहा कि,” अम्बानी अडानी की दलाली करने के क्रम में लाया गया कृषि कानून किसानों का डेथ वारंट है।”
“केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज आये और आंदोलित किसानों से माफी मांग कर तीनों कृषि कानून वापस ले।” स्व.चौधरी चरण सिंह जी जयंती के अवसर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे बाजी कर छात्रों ने इस कानून के खिलाफ लामबंदी का आगाज किया । इस दौरान शोध छात्र वेद प्रकाश सिंह, सत्यम राय संघर्ष, सौरभ सिंह बंटी, आदित्य सिंह हंटर, आकाश चौहान, विपुल चौबे,आकाश रावत,राज यादव,विवेक यादव,यश मिश्रा, अजय यादव, समेत तमाम नवजवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button