Latest
राष्ट्रीय स्तर की ओपन स्मार्ट फीड रेटेड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में प्रिया यादव ने मारी बाजी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला शतरंज संघ प्रयागराज की प्रिया यादव (14वर्ष) बेथनी कांवेंट, नैनी प्रयागराज ने भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ओपन स्मार्ट fide रेटेड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में सर्वाधिक 7.5 अंक बना कर प्रयागराज जिले और उत्तर प्रदेश के नाम को शिखर पर पहुंचा कर राष्ट्रीय स्तर की ख्याति दिला कर सभी को गौरवान्वित किया। जिला शतरंज संघ प्रयागराज के अध्यक्ष पंडित श्याम जी पाठक एवम सचिव एन. डी. सिंह की तरफ से प्रिया यादव उभरती हुई प्रतिभा को इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दिया ।



