Latest

भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए मंत्री नंदी

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग बूथों पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां मंत्री नन्दी ने लोगों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ते हुए 7505403403 मिस्ड कॉल करने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ नहीं है ये नारा, बल्कि ये है उद्देश्य हमारा। मंत्री नन्दी ने आज बूथ संख्या 201 सराराबाग और बूथ संख्या 37 मुट्ठीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होकर लोगों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने और 7505403403 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की। मंत्री नन्दी कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों के सुख दुख के साथी के रूप में प्रधानमंत्री एक बार फिर देश को विश्वगुरु बनाने में लगे हुए हैं। मंत्री नन्दी ने बुधवार को दरियाबाद, गऊघाट, सराराबाग, मुट्ठीगंज इलाके में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर सभी से स्नेहिल भेंट वार्ता की। वहीं इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री नन्दी ने बुधवार को जीरो रोड पर मोहित गुप्ता, सराराबाग में अवधेश मिश्रा, गऊघाट में सुनील जायसवाल, खटाई मंडी में प्रज्जवल केसरवानी, स्वाति गुप्ता, दरियाबाद में राधा श्रीवास्तव, निलेश कुमार, गुंजा निषाद, सुशील निषाद, विकास सेठ,शिवम जायसवाल, शिवम केसरवानी, रवि केसरवानी के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, परमानंद वर्मा, पार्षद कुसुमलता गुप्ता, अजय केसरवानी, पंकज गुप्ता, सत्या जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button