Latest

बीएसए, बीईओ के निरीक्षण में 68 शिक्षक मिले  गायब, वेतन रोका गया

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी औरसभी खण्ड शिक्षाधिकारियों ने आज परिषदीय विधालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमे 68 शिक्षक व अन्य गायब मिले। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नगर शिक्षाधिकारी प्रज्ञा सिंह ने प्राइमरी स्कूल श्रृंगवेरपुर विकास खंड कौरिहार प्रातः 7.30 बजे बंद पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न विकास खंडों के विद्यालयों का क्रॉस निरीक्षण कराया गया। कुल 63 विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल श्रृंगवेरपुर विकास खंड कौरिहार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय आमगोदर विकासखंड शंकरगढ़ बन्द पाया गया। 68 शिक्षक/ शिक्षामित्र/ अनुदेशकों का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button