Latest

इलाहाबाद लेडीज क्लब ने आयोजित किया निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम

दो सौ लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद लेडीज क्लब की अध्यक्ष दिव्या गुप्ता ने इलाहाबाद मिडटाउन एवं युनाइटेड मेडिसिटी के सहयोग से इलाहाबाद लेडीज क्लब में शनिवार को निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग दो सौ लोगों ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अध्यक्ष दिव्या गुप्ता एवं मिडटाउन अध्यक्ष पंकज जैन ने लोगों से अपील किया कि वह आगे बढ़कर टीका लगवाएं। टीकाकरण ही कोरोना महामारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम में पूनम गुलाटी, क्लब सचिव राधा सक्सेना, लेडीज क्लब कोषाध्यक्ष शालिनी तलवार, शर्मिली जैन, सिद्धार्थ अग्रवाल, मंजुला गर्ग, रागिनी चंदेल, अंकिता महेश्वरी एवं नूपुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button