Latest

केपी गर्ल्स इंटर कालेज में मनाया गया बाल दिवस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) टीचर्स ने बच्चों के लिए मेलडी सांग जैसे लकड़ी की काठी, हम भी अगर बच्चे होते, तुम जियो हजारों साल इत्यादि की प्रस्तुति दी|इस अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया बच्चों ने तरह तरह के स्टाल लगाये और सभी बच्चों ने गेम खेलकर, खा पी कर, नाच गाकर खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मधू श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव ने छोटे छोटे बच्चों को कविता सुनायीं झूला झुलाया एवं खेल खेल में शिक्षाप्रद बातें बतायी, प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सक्सेना, ड राखी, डा. शानू, नीता, रेखा,डा पारूल, स्नेह सुधा, सरोज , किरन, केशवी,विनीता, साबिया, लता, इत्यादि ने बच्चों के साथ चाचा नेहरू को नमन किया।

Related Articles

Back to top button