Latestगंगा तट सेदेशप्रदेश

गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के सुराही और घड़ों की बढी मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी की जरूरत हर किसी व्यक्ति को रहती है यही वजह है कि मौसम में बदलाव आते ही पीने के पानी को ठंडा रखने के तौर पर इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के घड़े और सुराही बेचने वालों ने अब अपनी दुकानें सजा रखी है नगर में कई जगह इन दुकानों पर अब लोग सुराही और घडे खरीदने के लिए उत्सुक दिखाई देने लगे। लोग देशी फ्रिज के नाम से मिट्टी के घडों को खरीदकर ले जा रहे है। पिछले पखवाडे से मौसम में काफी बदलाव आ गया है और लोगों को अच्छी खासी गर्मी का भी एहसास होने लगा है यही वजह है कि लोग अब ठंडा पानी पीना शुरू करने लगे हैं। इसके लिए जिन लोगों के पास घर में रेफ्रिजरेटर नहीं है वह ठंडा पानी के लिए मिट्टी के सुराही और घडे खरीदने के लिए दुकानों पर जाने लगे नगर में कई जगह इनकी दुकानें सज गई हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। फिलहाल गरीब लोगों के लिए गर्मियों के दिनों में प्यास बुझाने के लिए सुराही और घडे उनका सहारा बने हुए हैं। जैसे ही गर्मी दिनों दिन प्रचण्डता पकडती जा रही है वैसे ही मिट्टी के घडों की मांग बढती जा रही है। गरीब तबके के लोग देशी फ्रिज कहकर मिट्टी के घडों को खरीद रहे है।

Related Articles

Back to top button